Exclusive VisitSports

केवड़िया में आयोजित 42वीं राष्ट्रीय महिला फुटबॉल चेम्पियनशिप में मेजर अशोक ध्यानचंद होंगे मुख्य अतिथि:

श्रोत: ग्रामीण टुडे न्यूज़, 24×7 वेब पोर्टल,  नर्मदा सर्जनकुमार 

नर्मदा के केवड़िया में आयोजित 42वीं राष्ट्रीय महिला फुटबॉल चेम्पियनशिप में मेजर अशोक ध्यानचंद होंगे मुख्य अतिथि:

स्टेच्यु ऑफ यूनिटी केवड़िया में 42वीं राष्ट्रीय महिला फुटबॉल चेम्पियनशिप 21 से 26 मार्च के दौरान आयोजित होगी। इसमें 28 राज्य एवं 8 केंद्रशासित प्रदेशों की महिला फुटबॉल टीमों के बीच मुकाबला होगा।

इस चेम्पियनशिप द्वारा भारतीय महिलाओं को वैश्विक स्तर पर आगे बढाने का अनोखा प्रयास लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर तथा अहमदाबाद के लोकप्रिय सांसद श्री किरिटभाई सोलंकी द्वारा किया जा रहा है।

भारतीय खेल जगत के भीष्मपितामह एवं हॉकी के श्रेष्ठ खिलाड़ी दिवंगत पद्मभूषण मेजर ध्यानचंद के पुत्र मेजर अशोक ध्यानचंद मुख्य अतिथि के रूप में यहां उपस्थित होंगे। उनकी विशेष उपस्थिति महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का उत्साह निश्चित तौर पर बढ़ाएगी।
मेजर अशोक ध्यानचंद भी उनके पिताजी ध्यानचंदजी की तरह ही हॉकी के बढ़िया खिलाड़ी रह चुके हैं।
वह आज भी भारतीय खेल जगत और  उनके वंश परंपरागत खेलों का ज्ञान अर्पण कर रहे हैं। यहां यह उल्लेखनीय है कि मेजर अशोक ध्यानचंद गुजरात में पहली बार आ रहे हैं।
स्टेच्यु ऑफ यूनिटी केवड़िया में 42 वीं राष्ट्रीय महिला फुटबॉल स्पर्धा का आयोजन:

21 से 26 मार्च तक चलेगी चेम्पियनशिप;

लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर डॉ. किरीट सोलंकी करेंगे अध्यक्षता;

भारतीय युवा क्रिकेट, फुटबाल और वॉलीबॉल खेल सकते हैं। दौड़ सकते हैं और साइकलिंग कर सकते हैं। लेकिन खेलों की बात आती है तब भारतीय युवतियों के लिए इतने सारे विकल्प नहीं होते हैं।यह धारणाएं अब बदल ही है। आज खेलों की सूची देखें तो महिलाएं कुश्ती, मुक्केबाजी, कबड्डी, वेटलिफ्टिंग और फुटबॉल जैसे अनेक खेलों में अपना कौशल्य प्रदर्शित कर रही हैं। वह सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी नाम रोशन कर रही हैं। भारतीय महिला खिलाड़ी परंपरागत जातीय मान्यताओं को तोड़कर दुनिया पर राज कर रही हैं।
केवड़िया कॉलोनी में स्थापित स्टेच्यु ऑफ यूनिटी आज वैश्विक पर्यटन क्षेत्र में अग्रणी स्थान रखता है। इसको भारत के सपूत लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि और सम्मान देने के लिए स्थापित किया गया है। ऐसे में इस पवित्र भूमि पर समग्र भारत की एकता के दर्शन हो सकें, इस प्रकार का आयोजन होने जा रहा है।
अहमदाबाद पश्चिम के सांसद डॉ. किरीटभाई सोलंकी की अध्यक्षता में होने वाली इस फुटबॉल चेम्पियनशिप का आयोजन वूमन्स फुटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा हो रहा है।
21 मार्च को चेम्पियनशिप का शुभारंभ श्री डॉ. किरिट सोलंकी केवड़िया के एसआरपी मैदान में शाम 5 बजे करेंगे।
इस अवसर पर गुजरात सरकार के पूर्व मंत्री श्री शब्दशरण तड़वी, डॉ. श्री महेशभाई नायक और श्री घनश्यामभाई पटेल भी उपस्थित रहेंगे। गुजरात महिला फुटबॉल एसोसिएशन प्रमुख श्री अरूण कुमार साधु, महामंत्री श्रीमती टीना कृष्णदास कार्यक्रम का संचालन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button